मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष: जिला पंचायत सभागार में 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' आयोजित, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़
मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष: जिला पंचायत सभागार में 'विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' आयोजित, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़
लखीमपुर खीरी। केंद्र की मोदी सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बुधवार, 17 जून को जिला पंचायत सभागार में '12 साल विश्वास के, विकास के: जन कल्याण विकसित भारत संकल्प सम्मेलन' का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का भी आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा शामिल हुईं।
कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र 'टेनी', भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता और वरिष्ठ नेता डॉ. आर.आर. मिश्रा ने मंच साझा किया। सभी वरिष्ठ नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों तथा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
देश को मिल रही नई दिशा: अर्चना मिश्रा
मुख्य अतिथि और भाजपा प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार के 12 साल देश के इतिहास में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम काल रहे हैं। आज भारत 'विकसित भारत' बनने के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है।
वरिष्ठ नेताओं ने साझा किए विचार
पूर्व गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र 'टेनी' और जिला अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने संयुक्त रूप से मंच से जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया है। वरिष्ठ नेता डॉ. आर.आर. मिश्रा ने पार्टी की विचारधारा को देशहित में सबसे उत्तम बताते हुए प्रबुद्ध वर्ग से राष्ट्र निर्माण में सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भाजपा को देश की उन्नति का एकमात्र विकल्प बताया। इस सम्मेलन में जिले के तमाम गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध जन और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment