Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जनपद के व्यंजन उत्पादकों हेतु कार्यशाला का आयोजन 1 अगस्त को

 जनपद के व्यंजन उत्पादकों हेतु कार्यशाला का आयोजन 1 अगस्त को



अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित "एक जनपद एक व्यंजन (ODOP) वित्त पोषण योजना" के अंतर्गत जनपद अमेठी के चयनित व्यंजन समोसा, गुड़ की खीर, बड़ी वाली पूड़ी एवं गुलगुला के उत्पादकों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य व्यंजन उत्पादकों को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों (FSSAI), गुड हाइजीन प्रैक्टिसेज, खाद्य लाइसेंस/पंजीकरण, वित्त पोषण योजना तथा उद्यमों के आर्थिक विकास से संबंधित जानकारी प्रदान करना है। साथ ही प्रतिभागियों को लाइसेंस एवं पंजीकरण आवेदन प्रक्रिया में भी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। उक्त कार्यशाला 1 अगस्त, 2026 को प्रातः 11:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, अमेठी में आयोजित होगी। कार्यशाला में शासन के प्रतिनिधियों, भारतीय पैकेजिंग संस्थान, लखनऊ के विशेषज्ञों तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी जाएगी। उपायुक्त उद्योग ने जनपद के सभी संबंधित व्यंजन उत्पादकों एवं लाभार्थियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यशाला में प्रतिभाग कर योजना का लाभ उठाएं तथा अपने उद्यम को नई दिशा प्रदान करें।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं