Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह हेतु हैंडबॉल एवं बास्केटबॉल चयन/ट्रायल 24 जुलाई को

 प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह हेतु हैंडबॉल एवं बास्केटबॉल चयन/ट्रायल 24 जुलाई को



अमेठी। प्रदेश स्तरीय महिला खेल समारोह वर्ष 2026-27 के अंतर्गत आयोजित होने वाली महिला हैंडबॉल एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल का आयोजन 24 जुलाई 2026 को किया जाएगा। यह जानकारी जिला खेल कार्यालय, डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्रीय खेल कार्यालय, अयोध्या के निर्देशानुसार महिला हैंडबॉल एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर चयन प्रक्रिया निर्धारित की गई है। जनपद स्तरीय चयन/ट्रायल 24 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर चयनित खिलाड़ी 25 जुलाई 2026 को अयोध्या में आयोजित मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 जुलाई 2026 तक अयोध्या में किया जाएगा। उपक्रीड़ाधिकारी ने जनपद की इच्छुक महिला खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि चयन/ट्रायल में भाग लेने वाली सभी खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा। जिला खेल कार्यालय ने जनपद के विद्यालयों, खेल संस्थाओं एवं प्रशिक्षकों से भी अपील की है कि वे पात्र महिला खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करें, ताकि अमेठी जनपद की प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं