Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, गड्ढों और झाड़ियों से हादसे का खतरा।

 सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, गड्ढों और झाड़ियों से हादसे का खतरा।   


                          सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24 

 तिलोई (अमेठी)। विकासखंड सिंहपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत पेंडारा में सड़क की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से तालाब जैसी स्थिति बन गई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के दोनों किनारों पर उगी कंटीली और घनी जंगली झाड़ियां सामने से आने वाले वाहनों को देखने में बाधा बन रही हैं। ऐसे में आमने-सामने वाहन आने पर दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। विशेष रूप से रात के समय यह मार्ग और भी अधिक खतरनाक हो जाता है।ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने तथा सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और संभावित हादसों को रोका जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं