Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

10 अगस्त को राजकीय आईटीआई गौरीगंज में लगेगा प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला।

 10 अगस्त को राजकीय आईटीआई गौरीगंज में लगेगा प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला।



अमेठी। जनपद के युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गौरीगंज-अमेठी में 10 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में संस्थान के प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले का आयोजन आईटीआई परिसर में किया जाएगा, जहां प्रशिक्षित युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठानों में अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। प्रधानाचार्य ने बताया कि मेले में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी तथा द्वितीय वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र, उनकी दो-दो सत्यापित छायाप्रतियां, बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो तथा बैंक खाते का विवरण साथ लेकर आना होगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 10 अगस्त को प्रातः 11:30 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गौरीगंज परिसर में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप/रोजगार मेले में प्रतिभाग सुनिश्चित करें। प्रधानाचार्य ने अधिक से अधिक युवाओं से मेले में भाग लेकर रोजगार एवं कौशल विकास के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं