Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

12-रबी-उल-अव्वल के जुलूस में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, जगह-जगह सबील और नियाज का आयोजन

 12-रबी-उल-अव्वल के जुलूस में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, जगह-जगह सबील और नियाज का आयोजन



यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


अमेठी। थाना इन्हौना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांवों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद ﷺ की विलादत के मौके पर निकाले गए इस जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद, उलेमा-ए-कराम, हाफिज, मदरसों के बच्चे, नौजवान और बुजुर्ग शामिल हुए विभिन्न गांवों से निकला जुलूस भीखीपुर से होते हुए इस्लामगंज और फतेहपुर, शेखनगांव, पुरे पठान, मुजीमाबाद, करन गाँव की ओर बढ़ा। जुलूस में शामिल लोगों ने नात-ए-पाक पढ़ते हुए और धार्मिक नारों के साथ अपनी अकीदत का इजहार किया। बाबा ज़फरुल हसन ताजी , इमाम मौलाना इमरान साहब, हाफिज यासूब, मोहम्मद मुस्ताक, नौसाद,बड़ी संख्या में ग्राम सभा भीखीपुर के लोग मौजूदगी रहे विशेष आकर्षण का केंद्र रही जुलूस के दौरान रास्ते में स्थानीय लोगों की ओर से जगह-जगह सबील, नियाज और खाने-पीने की विभिन्न चीजों का इंतजाम किया गया। जुलूस में शामिल बच्चों और लोगों को शर्बत, पानी, फल, मिठाई तथा अन्य प्रसाद/नियाज की सामग्री वितरित की गई। लोगों ने उत्साह के साथ सेवा करते हुए जुलूस में शामिल अकीदतमंदों का स्वागत किया इस दौरान क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। जुलूस के मार्ग पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई और यातायात व्यवस्था पर भी नजर रखी गई स्थानीय लोगों ने बताया कि हर वर्ष पैगंबर हजरत मोहम्मद ﷺ की पैदाइश की खुशी में जुलूस निकाला जाता है। इस वर्ष भी क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें शिरकत की और अमन, भाईचारे तथा आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं