Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सीमावर्ती विद्यार्थियों को मिला डिजिटल हुनर, एसएसबी के 15 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण का समापन

 सीमावर्ती विद्यार्थियों को मिला डिजिटल हुनर, एसएसबी के 15 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण का समापन



श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़ यूपी हेड मनोज प्रजापति


पीलीभीत। सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में 49वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पीलीभीत की ओर से महत्वपूर्ण पहल की गई। जी समवाय कमलापुरी परिसर में सीमावर्ती ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए आयोजित 15 दिवसीय कंप्यूटर प्रशिक्षण के प्रथम बैच का सफलतापूर्वक समापन हुआ।


कमांडेंट शेर सिंह चौधरी के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीमावर्ती क्षेत्र के 30 ग्रामीण विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। हरिशंकर शिक्षण सेवा संस्थान के सौजन्य से आयोजित प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को कंप्यूटर के मूलभूत ज्ञान के साथ उसके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी गई।


समापन समारोह में 49वीं वाहिनी एसएसबी के उप कमांडेंट अमनदीप मनहास ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा के महत्व से अवगत कराया और प्रशिक्षण के दौरान हासिल किए गए ज्ञान एवं कौशल का उपयोग आगे की पढ़ाई तथा रोजगार के अवसरों में करने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम में निरीक्षक/सामान्य मनोज कुमार यादव, जी समवाय कमलापुरी, निरीक्षक रोबिन्स कुमार एफ, समवाय कम्बोजनगर, हरिशंकर शिक्षण सेवा संस्थान की लक्ष्मी शर्मा, प्रशिक्षकगण और प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 30 विद्यार्थी मौजूद रहे।


एसएसबी की ओर से बताया गया कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा ग्रामीण युवाओं के सर्वांगीण विकास, कौशल उन्नयन और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस तरह के नागरिक कल्याण एवं कौशल विकास कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।


एसएसबी की इस पहल से सीमावर्ती ग्रामीण विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा के साथ डिजिटल तकनीक की समझ हासिल करने का अवसर मिला है, जो उनके भविष्य की शिक्षा और रोजगार की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं