Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अपनी जनता पार्टी की समीक्षा बैठक में उमड़ा जनसमर्थन, मिशन 2027 को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

 अपनी जनता पार्टी की समीक्षा बैठक में उमड़ा जनसमर्थन, मिशन 2027 को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश



 अमेठी,तिलोई  थाना शिवरतनगंज क्षेत्र के पेंडारा में अपनी जनता पार्टी मिशन-2027 के तहत सेक्टर एवं बूथ कार्यकर्ताओं की एक विशाल समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखने को मिली। पूरे आयोजन स्थल पर उत्साह, जोश और संगठनात्मक ऊर्जा का माहौल दिखाई दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान पार्टी समर्थकों ने जोशीले नारों के साथ उनका अभिनंदन किया, जिससे पूरा परिसर गूंज उठा। इसके बाद आयोजित बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, बूथ एवं सेक्टर स्तर पर संगठन की मजबूती तथा आगामी विधानसभा चुनाव मिशन-2027 की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की वास्तविक शक्ति उसके बूथ और सेक्टर स्तर के कार्यकर्ताओं में निहित होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर आमजन से संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करना होगा।उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता, संविधान की मूल भावना और जनता के अधिकारों की रक्षा को पार्टी की प्राथमिकता बताते हुए युवाओं, महिलाओं, किसानों, मजदूरों और समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जुड़ने की अपील की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि सभी कार्यकर्ता पूरी एकजुटता और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटेंगे, तो मिशन-2027 को सफल बनाया जा सकता है।बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। सभी सेक्टर एवं बूथ कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान तेज करने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा संगठन के विस्तार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इस अवसर पर डॉ. एस.टी. मौर्य, कुलदीप भाई, राम केवल मौर्य, दिलीप चौधरी, पूरी, सुभाष चंद्र लहरी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं