Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

ACO की ट्रैप कार्रवाई के विरोध में लेखपाल संघ, समाधान दिवस के बहिष्कार का ऐलान

 ACO की ट्रैप कार्रवाई के विरोध में लेखपाल संघ, समाधान दिवस के बहिष्कार का ऐलान




यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


तिलोई, अमेठी। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (ACO) द्वारा लेखपालों के खिलाफ की जा रही कथित गलत एवं अनुचित ट्रैप कार्रवाई को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ में नाराजगी है। इसी क्रम में तहसील तिलोई के लेखपाल संघ ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई पर आपत्ति जताई और निष्पक्ष जांच की मांग की।

संघ ने ज्ञापन में अयोध्या की तहसील सोहावल में लेखपाल उत्कर्ष दीप से जुड़ी घटना का हवाला देते हुए मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। संघ का कहना है कि किसी निर्दोष कर्मचारी के खिलाफ गलत या सुनियोजित ट्रैप कार्रवाई होने से उसके सेवाकाल, सामाजिक प्रतिष्ठा और पारिवारिक जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।लेखपाल संघ ने कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ निष्पक्ष एवं वैधानिक कार्रवाई का समर्थन करता है, लेकिन नियम विरुद्ध अथवा अनुचित कार्रवाई किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। संघ ने दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन में बताया गया है कि प्रदेश की समस्त तहसीलों के लेखपाल 22 अगस्त 2026 को थाना समाधान दिवस का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लेखपाल अपनी-अपनी तहसीलों में उपस्थित रहकर ACO की कथित अनुचित एवं दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में धरना देंगे।

तिलोई तहसील के लेखपाल संघ ने भी तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में आवश्यक हस्तक्षेप की मांग की है। संघ ने लेखपाल संवर्ग के लिए भयमुक्त एवं निष्पक्ष वातावरण सुनिश्चित कराने की मांग करते हुए उच्च अधिकारियों से प्रभावी कार्रवाई की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं