तालाब के पानी की निकासी न होने से तिवारीपुर बड़ा में जलभराव, घरों तक पहुंचा पानी
तालाब के पानी की निकासी न होने से तिवारीपुर बड़ा में जलभराव, घरों तक पहुंचा पानी
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी। तहसील तिलोई क्षेत्र के ग्राम सभा तिवारीपुर बड़ा में तालाब के पानी की निकासी न होने के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश के बाद तालाब का पानी आसपास के रास्तों और कुछ ग्रामीणों के घरों तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने पत्रकार को बयान देकर अपनी-अपनी समस्याएं बताईं। उनका कहना है कि तालाब के पानी की उचित निकासी न होने से कई रास्तों पर पानी भरा हुआ है। घरों के आसपास पानी जमा होने से आवागमन और रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि तालाब के पानी की तत्काल निकासी कराकर जलभराव की समस्या से राहत दिलाई जाए

Post a Comment