Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

भारी बारिश में कच्चा मकान ढहा, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई आवास की गुहार

 भारी बारिश में कच्चा मकान ढहा, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई आवास की गुहार



आर्थिक तंगी के चलते मकान बनवाने में असमर्थ परिवार, मुख्यमंत्री आवास योजना से मदद की मांग


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ 


 तिलोई अमेठी लगातार हो रही भारी बारिश के बीच तिलोई कस्बे के पठान मोहल्ले में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से 65 वर्षीय बीबी  निशा पत्नी स्वर्गीय रईस अहमद के परिवार के सामने रहने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।बताया गया कि निशा का परिवार लंबे समय से इसी कच्चे मकान में रह रहा था। लगातार बारिश के कारण मकान कमजोर हो गया और भारी बारिश के बीच वह ढह गया। मकान गिरने के बाद परिवार को खुले आसमान के नीचे रहने की चिंता सताने लगी है।बीबी निशा के तीन बेटे आसिफ, आमिर और जबर हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है। बड़ा बेटा आसिफ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है और अपनी कमाई से पूरे परिवार का भरण-पोषण करता है। सीमित आमदनी के कारण परिवार के लिए नया मकान बनवाना संभव नहीं है।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर मौके का निरीक्षण कराने और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता के अनुसार आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। परिवार का कहना है कि यदि समय रहते सरकारी मदद नहीं मिली तो बारिश के इस मौसम में उनके सामने रहने की बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी।

स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए तत्काल सहायता उपलब्ध कराने तथा आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। अब देखना है कि प्रशासन इस गरीब परिवार की स्थिति का संज्ञान लेकर क्या कदम उठाता है।

कोई टिप्पणी नहीं