Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

सावन माह में यातायात डायवर्जन लागू, ओयल चौकी क्षेत्र में इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी सुचारू, अफवाहों पर न दें ध्यान

 सावन माह में यातायात डायवर्जन लागू, ओयल चौकी क्षेत्र में इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी सुचारू, अफवाहों पर न दें ध्यान



श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ 

रजनीश कुमार संवाददाता 

खीरी टाउन                      



सावन माह में छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ आने वाले कांवड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लखीमपुर खीरी पुलिस ने यातायात डायवर्जन लागू किया है। खीरी थाना क्षेत्र के ओयल चौकी क्षेत्र में भी रूट बदले गए हैं। पुलिस ने साफ किया है कि इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह सुचारू रहेंगी। साथ ही क्षेत्र में चल रही भ्रामक खबरों से सावधान रहने की अपील की है। 


यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डायवर्जन के दौरान एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य इमरजेंसी सेवाओं के लिए मरीजों और आपात स्थिति में फंसे लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो  


वही ओयल चौकी क्षेत्र के कुछ कथित लोगों द्वारा डायवर्जन को लेकर भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।  


प्रमुख चौराहों पर बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात किया गया है। डायवर्जन के संबंध में प्रेस नोट जारी कर आम जनता और वाहन चालकों से सहयोग करने की अपील की है


 सावन माह के लिए डायवर्जन लागू है। इमरजेंसी सेवाओं के लिए अलग व्यवस्था की गई है। कुछ लोग भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। आम जनता अफवाहों पर ध्यान न दे। पुलिस का सहयोग करें।


 यातायात डायवर्जन को लेकर कुछ ओयल के कथित लोग के द्वारा सोशल मीडिया पर चला रहे भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें।

कोई टिप्पणी नहीं