Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी: शिवरतनगंज के जगतपुर में कुएं में मिला नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव, इलाके में सनसनी

  अमेठी: शिवरतनगंज के जगतपुर में कुएं में मिला नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव, इलाके में सनसनी



सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल 

 ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24 



अमेठी। जनपद अमेठी के थाना शिवरतनगंज क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक कुएं में नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक प्रेमी-प्रेमिका अलग-अलग समुदाय के बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शुक्रवार से गायब थे दोनों, कुएं से बरामद हुआ शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों नाबालिग बीते शुक्रवार से अचानक अपने-अपने घरों से गायब हो गए थे। परिजन अपने स्तर पर दोनों की काफी खोजबीन और तलाश कर रहे थे। रविवार को गांव स्थित एक कुएं में दोनों का शव संदिग्ध अवस्था में तैरता हुआ देखा गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही थाना शिवरतनगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों के शवों को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर दोनों शवों को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है ताकि घटना की सच्चाई सामने आ सके। इस दुखद घटना के बाद से गांव में शोक और तनाव का माहौल व्याप्त है।

कोई टिप्पणी नहीं