Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

आतंक का पर्याय बना मगरमच्छ आखिरकार हुआ कैद, कस्बेवासियों ने ली राहत की सांस

 आतंक का पर्याय बना मगरमच्छ आखिरकार हुआ कैद, कस्बेवासियों ने ली राहत की सांस



लखीमपुर खीरी के मझगई कस्बे में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना भारी-भरकम मगरमच्छ आखिरकार रविवार रात वन विभाग की टीम के अथक प्रयासों के बाद पकड़ लिया गया। मगरमच्छ के पकड़े जाने की खबर मिलते ही इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।


बताया जा रहा है कि कस्बे की जामा मस्जिद के पीछे बहने वाले नाले में यह विशाल मगरमच्छ कई दिनों से डेरा जमाए हुए था। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मगरमच्छ अब तक पांच कुत्तों, एक सियार और दो कछुओं को अपना शिकार बना चुका था, जिससे पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था। शाम ढलते ही लोग नाले के आसपास जाने से बच रहे थे।


वन विभाग की मझगई रेंज की टीम पिछले लगभग एक सप्ताह से मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने के अभियान में जुटी हुई थी। कई बार प्रयास असफल रहे, लेकिन रविवार रात टीम को बड़ी सफलता मिली और आतंक का पर्याय बन चुका मगरमच्छ आखिरकार जाल में कैद कर लिया गया।


मगरमच्छ के पकड़े जाने के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे। लोगों ने वन विभाग की टीम की सराहना करते हुए कहा कि अब बच्चों और आसपास रहने वाले परिवारों को डर के साये में नहीं रहना पड़ेगा।


फिलहाल वन विभाग मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कार्रवाई कर रहा है। पूरे कस्बे में इस कार्रवाई की चर्चा बनी हुई है और लोग इसे वन विभाग की बड़ी कामयाबी मान रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं