विद्युत पोल में लगी आग, विभाग से तत्काल संज्ञान लेने की मांग
विद्युत पोल में लगी आग, विभाग से तत्काल संज्ञान लेने की मांग
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ
अमेठी | मोहनगंज पावर हाउस | फतेपुर पूरे जहांगीर। क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। गुड्डू चाचा के घर के सामने लगे विद्युत पोल में अचानक आग लगने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया स्थानीय लोगों के मुताबिक विद्युत पोल में आग लगने की घटना से आसपास के घरों और लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। समय रहते स्थिति पर नियंत्रण नहीं किया गया तो बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है ग्रामीणों ने मोहनगंज पावर हाउस के जिम्मेदार अधिकारियों एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों से तत्काल मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। लोगों का कहना है कि मौके पर टीम भेजकर आग लगने के कारणों की जांच की जाए तथा पोल, तारों और विद्युत उपकरणों की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाए
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि विद्युत लाइन और पोल की जांच कर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना से किसी व्यक्ति या परिवार को नुकसान न पहुंचे
फिलहाल ग्रामीणों की नजर विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की कार्रवाई पर है।

Post a Comment