Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

आज उत्तराखंड में बेरोजगार संघ पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश बंद का ऐलान,ऋषिकेश, देहरादून में धारा 144 लागू

आज उत्तराखंड में बेरोजगार संघ पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेश बंद का ऐलान,ऋषिकेश, देहरादून में धारा 144 लागू,



श्री न्यूज़ 24

सुरेंद्र सैनी रामनगर नैनीताल


गुरुवार को राजधानी देहरादून में युवाओं पर हुई पुलिस की बर्बरता के विरोध में बेरोजगार संघ ने समूचे उत्तराखण्ड में आज शुक्रवार 10 फरवरी को शांतिपूर्ण बंद का ऐलान किया है। जिसे देखते हुए जहां पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है वहीं राजधानी देहरादून‌ में धारा 144 लागू कर दी गई है। ऋषिकेश में भी प्रशासन की ओर से दो दिन के लिए धारा 144 लागू करने की खबर सामने आ रही है। पूरे शहर में हालात काबू करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।बता दें कि बेरोजगार संघ के ऐलान के बाद शुक्रवार को एक बार फिर युवाओं का हुजूम न केवल राजधानी देहरादून की सड़कों पर उमड़ने लगा है बल्कि राज्य के अन्य जनपदों से भी प्रदर्शन स्थल पर सैकड़ों की संख्या में युवाओं के पहुंचने की खबरें सामने आ रही है।

कोई टिप्पणी नहीं