कमरौली थाने के बगल पानी में डूबी सड़क, जिम्मेदार बने लापरवाह
कमरौली थाने के बगल पानी में डूबी सड़क, जिम्मेदार बने लापरवाह
श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़
संजय सिंह
जनपद अमेठी के थाना कमरौली के पीछे स्थित वत्स हेरिटेज सोसाइटी (कॉलोनी) से निकलने वाली सड़क पूरी तरह पानी में डूबी है सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं जिसमें से होकर गुजरने वाले राहगीर तथा स्कूली बच्चे आए दिन पानी में गिरकर चोटिल होते रहते हैं कोई भी जिम्मेदार इसकी सुध नहीं ले रहा है शासन-प्रशासन जलभराव एवं संचारी रोग के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा है किंतु इस मामले में स्वयं आंख बंद किए है । जलभराव को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है । कमरौली गांव के लोगों ने बताया कि यदि समस्या का शीघ्र निस्तारण न हुआ तो सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा ।

Post a Comment