Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

समाजसेवी डॉक्टर आई एस खान ने पत्रकार एंव समाजसेवी को किया सम्मानित

 समाजसेवी डॉक्टर आई एस खान ने पत्रकार एंव समाजसेवी को किया सम्मानित



श्री न्यूज24/अदिति न्यूज

राजू सिंह

हजारा सम्पुर्णानगर 


सम्पूर्णानगर के डॉक्टर आईएस खान ने पूरनपुर तहसील के रहने बाले पत्रकार एंव समाजसेवी मीनू बरकाती को वाटर कूलर,डायरी पेन मेडल देकर सम्मानित किया।

डॉक्टर खान ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया है।उन्होने कहा जैसे-जैसे त्वरित खबरों का दौर आ रहा है वैसे वैसे पत्रकारों पर जिम्मेदारी भी बढ़ रही है। खबरों को जल्द से जल्द पाठकों तक पहुंचाने के साथ उसकी विश्वसनीयता बनाए रखना भी जरुरी है।पत्रकार समाज में घट रही विभिन्न घटनाओं को समय-समय पर प्रमुखता से प्रकाशित करके असहाय व गरीब को न्याय दिलाने में अपनी भूमिका निभाते है।पत्रकार ही जनता की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाते है।जिससे प्रशासन आमजन की आवाज सुनकर उनकी समस्याओं को समाधान कर सके।इसके लिए पत्रकार बंधुओं का सम्मान कर उनका हौसला अफजाई किया गया है।

आपको बताते चले डॉ. खान ने अभी तक हजारों मरीजों को निशुल्क परीक्षण कर दवायें दीं। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया।अभी तक कई हजार पौधे सड़क एवं खेतों में लगाये।लोगों को निशुल्क बांट चुके हैं। डॉ. खान इससे पहले आइकन ऑफ एशिया पर्यावरण रक्षक शान-ए-लखीमपुर कोरोना वैरियर, शान-ए-राजपूताना आदि कई सम्मान पा चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं