Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखनऊ बागपत श्वेता चौधरी ने किया खामपुर लुहारी का नाम रोशन

 लखनऊ बागपत श्वेता चौधरी ने किया खामपुर लुहारी का नाम रोशन



 खामपुर लुहारी की श्वेता चौधरी के एमडी गायनेकोलॉजिस्ट में चयन होने पर घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता


अदिति न्यूज़ श्री न्यूज़ 24 पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली


संवाददाता प्रवीण सैनी लखनऊ


जनपद बागपत के खामपुर लुहारी गांव की बेटी श्वेता चौधरी का दिल्ली स्थित देश के प्रमुख सरकारी हास्पिटल ईएसआई में एमडी गायनेकोलॉजिस्ट के लिए चयन होने पर जनपद बागपत में खुशी की लहर है श्वेता चौधरी ने एमबीबीएस की डिग्री दिल्ली के सफदरजंग हास्पिटल से प्राप्त की है उनके पिता सतीश चौधरी राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता होने के साथ-साथ बागपत जिला पंचायत के पूर्व सदस्य रह चुके है और एक जाने-माने समाजसेवी है खबर मिलने के बाद से ही श्वेता के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और लोग श्वेता का मुहं मीठा कराकर उनको इस कामयाबी की बधाई दे रहे हैं श्वेता ने बताया कि उन्होंने जनता की सेवा के लिए इस प्रोफेशन को चुना है और पढ़ाई पूरी करने के उपरान्त वह लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करायेंगी श्वेता ने अपनी समस्त उपलब्धियों को श्रेय अपने माता-पिता गुरूजनों व शुभचिंतको को दिया उनके पिता सतीश चौधरी ने कहा कि उनकी बेटी की कामयाबी ने हर कदम पर उनको गौरवान्वित किया है ओर उनको अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर नाज है श्वेता चौधरी की इस उपलब्धि पर उन्हें नेशनल अवार्डी एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित सैकड़ो लोगों ने बधाई दी

कोई टिप्पणी नहीं