योगी ने किया परमहंस रामचंद्र दास की मूर्ति का अनावरण।
योगी ने किया परमहंस रामचंद्र दास की मूर्ति का अनावरण।
अदिति न्यूज़/श्री न्यूज़ 24 अयोध्या
जिला संवाददाता उमा शंकर तिवारी
अयोध्या
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे का आज दूसरा दिन है। यहां उन्होंने राममंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले परमहंस रामचंद्र दास महाराज के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की उन्होंने दिगम्बर अखाड़ा में परमहंस रामचंद्र दास महाराज की प्रतिमा का अनावरण भी किया। मुख्यमंत्री आज अंबेडकर के भी दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री वहां जनप्रतिनिधियों और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ बैठक के अलावा विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे योगी ने दिगंबर अखाड़ा के गर्भगृह में मौजूद भगवान के विग्रहों का वैदिक मंत्र के बीच पूजन किया। इसके बाद उन्होंने दिगंबर अखाड़ा के आंगन में तुलसी का पौधा लगाया योगी ने कहा- आप वर्तमान में दुनिया की तस्वीर देख रहे होंगे। कुछ तो हमें देखना पड़ेगा, क्या है इन सबका कारण। आज भारत के तमाम पड़ोसी जल रहे हैं। मंदिर तोड़े जा रहे हैं। चुन-चुनकर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। फिर भी हम इतिहास के परतों को ढूढ़ने का प्रयास नहीं कर रहे हैं कि इस तरह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति वहां क्यों पैदा हुई है CM योगी ने कहा- आज प्रभु श्रीराम के परम भक्त परमहंस रामचंद्र दास की 21 वीं पुण्यतिथि है। राम जन्मभूमि के लिए जिनका पूरा जीवन समर्पित रहा, ऐसे संत की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। मूर्ति को देखकर ऐसा लग रहा था कि ऐसे परमहंस जी कुछ बोलने वाले हैं 500 साल बाद अयोध्या में रामलला विराजमान हुए। अयोध्या के संतों का गौरव बढ़ा। अयोध्या को नई पहचान मिली। इसी राम जन्मभूमि के बारे में जो लोग कहते थे कि अगर फैसला राम जन्मभूमि के पक्ष में हुआ तो सड़कों पर खून की नदियां बहेंगी। फिर अयोध्या के संतों ने आपसी बातचीत कर मामले को सुलझाने को प्रयास किया। लेकिन, जब बातचीत और समाधान के रास्ते समाप्त हो गए और सरकार की हठधर्मिता आड़े आने लगी तो अयोध्या के संतों ने लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष का रास्ता खोला।
Post a Comment