Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदभर में चला विशेष स्वच्छता अभियान

 पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदभर में चला विशेष स्वच्छता अभियान



सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल 

ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24 



अमेठी, 20 जून। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को जनपद के समस्त थानों, चौकियों एवं पुलिस कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान का उद्देश्य पुलिस परिसरों को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ वातावरणयुक्त बनाना तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यालय कक्षों, अभिलेखागार, मेस, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक कक्ष, बैरक तथा थाना परिसरों की व्यापक साफ-सफाई की।

स्वच्छता अभियान के तहत परिसर में उगी झाड़ियों को हटाया गया तथा कूड़ा-कचरा साफ कर स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया गया। साथ ही अभिलेखों एवं कार्यालयी सामग्री को व्यवस्थित कर कार्यस्थलों को सुव्यवस्थित बनाया गया।

पुलिस विभाग द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान के माध्यम से स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल कार्यक्षमता बढ़ाता है, बल्कि आमजन के बीच सकारात्मक संदेश भी प्रसारित करता है। जनपद के सभी थाना एवं पुलिस कार्यालयों में अभियान को उत्साहपूर्वक संपन्न कराया गया।

कोई टिप्पणी नहीं