Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

तेज आंधी-बारिश में SSB परिसर की बाउंड्री पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला

 तेज आंधी-बारिश में SSB परिसर की बाउंड्री पर गिरा पेड़, बड़ा हादसा टला



श्री न्यूज़ 24 अदिति न्यूज़ से UP हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट


सम्पूर्णानगर। तेज आंधी और बारिश के चलते कमला पुरी स्थित सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 49वीं वाहिनी के परिसर में एक बड़ा पेड़ जड़ से उखड़कर बाउंड्री वॉल और लोहे की बाउंड्री पर जा गिरा। पेड़ के गिरने से बाउंड्री क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।


प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार तेज हवाओं और बारिश के बीच अचानक पेड़ उखड़ गया और परिसर की लोहे की बाउंड्री तथा दीवार से जा टकराया। पेड़ गिरने से बाउंड्री का कुछ हिस्सा टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान बिजली का तार भी बाल-बाल बच गया, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई।


बताया गया कि यदि पेड़ बिजली के तार की ओर गिरता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। तेज आंधी और बारिश के कारण पेड़ के जड़ से उखड़ने के दौरान आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद क्षतिग्रस्त बाउंड्री को दुरुस्त कराने की आवश्यकता बताई गई है।


गनीमत रही कि प्राकृतिक आपदा के इस कहर में किसी जवान या अन्य व्यक्ति को चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

कोई टिप्पणी नहीं