Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जल ही जीवन है" को निर्रथक करता विकास खण्ड धनपतगंज

"जल ही जीवन है" को निर्रथक करता विकास खण्ड धनपतगंज




जिला संवाददाता दलबहादुर पांडेय की रिपोर्ट


जल है तो कल है”बावजूद इसके जल बेवजह बर्बाद किया जाता है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जल- संकट का समाधान जल के संरक्षण से ही है। हम हमेशा से सुनते आये हैं “जल ही जीवन है” जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती, जीवन के सभी कार्यों का निष्पादन करने के लिये जल की आवश्यकता होती है।पृथ्वी पर उपलब्ध एक बहुमुल्य संसाधन है जल,या यूं कहें कि यही सभी सजीवो के जीने का आधार है जल। लेकिन विकास खण्ड धनपतगंज मे आवास के छत के ऊपर लगी पानी की टंकी पर पिछले कई माह से जल की *बर्बादी की जा रही है लोगो की माने तो कई बार लोगो द्वारा बिरोध किया गया लेकिन आवास मे रह रहे अधिकारी व क्रमचारियों की कानो मे जूं तक नही रेंग रही है जब तक लाइट रहती है तब तक पानी टंकी से ओवरफ्लो होकर गिरता रहता है शायद आवास मे रह रहे लोगो को ये* *नही पता है कि धरती का लगभग तीन चौथाई भाग जल से घिरा हुआ है, किन्तु इसमें से 97% पानी खारा है जो पीने योग्य नहीं है, पीने योग्य पानी की मात्रा सिर्फ 3% है। इसमें भी 2% पानी ग्लेशियर एवं बर्फ के रूप में है। इस प्रकार सही मायने में मात्र 1% पानी ही मानव के उपयोग हेतु उपलब्ध है।

नगरीकरण और औद्योगिकीरण की तीव्र गति व बढ़ता प्रदूषण तथा जनसंख्या में लगातार वृद्धि के साथ प्रत्येक व्यक्ति के लिए पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना एक बड़ी चुनौती है। जैसे जैसे गर्मी बढ़ रही है देश के कई हिस्सों में पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। प्रतिवर्ष यह समस्या पहले के मुकाबले और बढ़ती जाती है, लेकिन हम हमेशा यही सोचते हैं बस जैसे तैसे गर्मी का सीजन निकाल जाये बारिश आते ही पानी की समस्या दूर हो जायेगी और यह सोचकर जल सरंक्षण के प्रति बेरुखी अपनाये रहते हैं।

आगामी वर्षों में जल संकट की समस्या और अधिक विकराल हो जाएगी, ऐसा मानना है विश्व आर्थिक मंच का। इसी संस्था की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि दुनियाभर में 75 प्रतिशत से ज्यादा लोग पानी की कमी की संकटों से जूझ रहे हैं। 22 मार्च को मनाया जाने वाला ‘विश्व जल दिवस’ महज औपचारिकता नहीं है, बल्कि जल संरक्षण का संकल्प लेकर अन्य लोगों को इस संदर्भ में जागरुक करने का एक दिन है। इस मामले पर खण्ड विकास अधिकारी धनपतगंज की मोबाइल पर कई बार सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन मोबाइल कबरेज क्षेत्र के  कवरेज क्षेत्र से बाहर बताता है

कोई टिप्पणी नहीं