लखीमपुर खीरी में थाना मझगई पुलिस का कच्ची पर पक्का वार! घर के पीछे खंडहर में सज रही थी 'मौत की भट्ठी', कलावती चढ़ी पुलिस के हत्थे!
लखीमपुर खीरी में थाना मझगई पुलिस का कच्ची पर पक्का वार! घर के पीछे खंडहर में सज रही थी 'मौत की भट्ठी', कलावती चढ़ी पुलिस के हत्थे!
श्री न्यूज 24 अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से
लखीमपुर खीरी: अवैध शराब के सौदागरों सावधान! खीरी पुलिस की 'थर्ड आई' अब आपके खंडहरों तक पहुँच चुकी है। पुलिस अधीक्षक खीरी के आदेश पर चल रहे 'क्लीन स्वीप' अभियान ने जिले के अवैध शराब माफियाओं की नींद उड़ा दी है। ताजा मामला थाना मझगई का है, जहाँ पुलिस ने एक महिला को शराब की 'मिले-जुले' खेल के साथ रंगे हाथों दबोचा है।
खंडहर में 'खतरनाक' खेल!
मुखबिर की सटीक सूचना पर जब प्रभारी निरीक्षक मझगई की जांबाज टीम ने ग्राम जानकीनगर (गंगाबेहड़) में दबिश दी, तो नजारा चौंकाने वाला था। घर के पीछे बने एक सुनसान खंडहर को अवैध शराब की 'फैक्ट्री' बना दिया गया था। पुलिस ने घेराबंदी कर कलावती (पत्नी कन्धई लाल) को अवैध सामान के साथ दबोच लिया।
बरामदगी देख चकराई पुलिस:
तलाशी के दौरान पुलिस को प्लास्टिक की पिपिया में भरी 10 लीटर जहरीली कच्ची शराब और शराब बनाने के भारी-भरकम उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने मौके पर ही 'मधुशाला' को तहस-नहस कर सारा सामान जब्त कर लिया।
कानूनी शिकंजा कसा:
अब कलावती के 'कच्चे' धंधे पर कानून का 'पक्का' पहरा है। पुलिस ने मु0अ0सं0 87/2026 धारा 60 (2) EX ACT के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्ता को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी कर ली है।
इन जांबाज सिपाहियों ने दिखाया दम:
इस सफल रेड को अंजाम देने वाली
टीम में उ0नि0 श्री जगदीश, कांस्टेबल रंजीत कुमार, कमल कुमार और महिला कांस्टेबल दिव्या शामिल रहे, जिनकी मुस्तैदी की पूरे इलाके में चर्चा है।


Post a Comment