पूरे रजऊ मिश्र इछोई में कथा व्यास क्रन्तिकारी स्वामी बाल भरत जी महराज के मधुर वाणी से चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा
पूरे रजऊ मिश्र इछोई में कथा व्यास क्रन्तिकारी स्वामी बाल भरत जी महराज के मधुर वाणी से चल रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा
के तीसरे दिन अमृत कथा भगवान के अवतार की कथा का व्याख्यान किया।
जिला संवाददाता दलबहादुर पांडेय अयोध्या
अयोध्या जनपद के शिव कुमार मिश्र पूरे रजऊ मिश्र इछोई में अयोध्या के आचार्य कथा व्यास क्रन्तिकारी स्वामी बाल भरत जी महराज श्री अयोध्या धाम के मधुर वाणी से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन भगवान श्री शिव के द्वारा कही गयी अमृत कथा का व्याख्यान विस्तार पूर्वक किया अमृत कथा का प्रसंग शुरू होते ही पांडाल में मौजूद श्रद्धालु शिव जी के भजनों के साथ झूम उठे। वहीं श्रद्धालुओं ने हलुवा प्रसाद का भोग लगाकर वितरित किया। पूरे रजऊ मिश्र इछोई में चल रही कथा में कथा व्यास स्वामी बाल भरत जी महराज ने कहा कि जीवन में जब भी भगवत नाम सुनने का अवसर प्राप्त हो, उससे विमुख नहीं होना चाहिए। भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों की कथा का वर्णन किया इस अवसर पर आलोक पाण्डेय सुनील मिश्र दुर्गा प्रसाद मिश्र ओमेन्द्र सिंह डा सर्वेश मिश्र सुरेश मिश्र अन्ना सिंह ज्ञान धर दूबे धनन्जय सिंह डा नरेन्द्र तिवारी विन्देश्वरी सिंह लल्लू तिवारी वृजेश मिश्र राम मिलन दूबे रमा कान्त मिश्र प्यारे लाल तिवारी संदीप पाण्डेय हरि शंकर शुक्ल विनय शुक्ल राकेश तिवारी आदि समस्त ग्राम वासी क्षेत्र वासी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे
Post a Comment