विवेकानंद भारतीय अध्यात्म के प्रेरणापुंज_भाटी
विवेकानंद भारतीय अध्यात्म के प्रेरणापुंज_भाटी
#डीपी मिश्रा
पलिया कलां(खीरी)नगर क़े जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।इस अवसर पर प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि विवेकानंद भारतीय अध्यात्म के प्रेरणापुंज थे।उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शन विश्व बंधुत्व का भाव उत्पन्न करता है।उन्होंने कहा कि भारतीय अध्यात्म के संरक्षण में ही मानवता पल्लवित व पुष्पित होती है।विवेकानंद ने कहा कि चरित्र ही व्यक्तित्व को शिखर पर ले जाता है।उन्होंने अमेरिका में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधि के रूप में हिंदुत्व की सटीक व्याख्या करके हिंदू दर्शन को विश्व पटल पर स्थापित करने का ऐतिहासिक कार्य किया था।अंग्रेजी प्रवक्ता अतुल सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हिंदू धर्म के अद्वितीय ध्रुव तारे हैं।उन्होंने वैश्विक स्तर पर हिंदुत्व को स्वीकार्यता दिलवाई।कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता व स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्पार्चन से हुआ।कार्यक्रम में अर्चना शुक्ला,रचना मिश्रा,कलाकांत,गोल्डी व विद्यालय की तमाम छात्राओं की सार्थक उपस्थिति रही।
Post a Comment