राज्य मंत्री ने सराहनीय कार्य के लिए दुधवा फाउंडेशन की मोटीवेटर को किया सम्मानित
राज्य मंत्री ने सराहनीय कार्य के लिए दुधवा फाउंडेशन की मोटीवेटर को किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य (राज्य मंत्री) उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के विशेष सहयोगी के रूप में प्रदेश में कार्य कर रहे सत्येंद्र बारी जी संगठन प्रवास हेतु पालिया पहुंचे जहां पर भाजपा नेता रवि गुप्ता ने पलिया क्षेत्र की शानदार प्रतिभा नजरु निशा के बारे में माननीय मंत्री जी को विस्तृत जानकारी देते हुए कहा इतनी कम उम्र में सैकड़ो जहरीले सांपों को पकड़ कर सुरक्षित जंगल में छोड़ने के साथ ही मगरमच्छ सहित अन्य तमाम जंगली जानवरों को पकड़ने कासाहसी कार्य करने वाली शानदार व्यक्तित्व युवा प्रतिभा पलिया क्षेत्र का गौरव है! भाजपा नेता रवि गुप्ता के साथ माननीय मंत्री जी पूरे काफिले को लेकर नज़रू निशा के घर ग्राम फुलवरिया अपने पूरे दलबल के साथ पहुंचे! मंत्री जी ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर नज़रू निशा को सम्मानित करते हुए उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी! और साथ ही कहा कि ऐसी प्रतिभा को वह उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्रीमान योगी आदित्यनाथ जी से वार्ताकार शीघ्र ही सम्मानित कराने का कार्य करेंगे! भाजपा नेता रवि गुप्ता ने बताया पलिया विधानसभा में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति उनके लिए परिवार की तरह है जो भी उत्कृष्ट कार्य करेगा वह उच्च मंच पर सदैव उसको ऐसे ही सम्मान दिलाने का कार्य करते रहेंगे!
भाजपा नेता रवि गुप्ता ने बताया की वह अपने द्वारा 15 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम एक दिया शहीदों के नाम में आने वाले समय में वह पलिया की इस युवा प्रतिभा को पलिया रन से सम्मानित करेंगे!इस अवसर पर तमाम ग्राम वासियों के साथ नज़रू निशा का पूरा परिवार मौजूद रहा!
श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़ से अप हेड मनोज प्रजापति की खास रिपोर्ट

Post a Comment