Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

लखीमपुर खीरी के निघासन में आबकारी व पुलिस ने मिल कर कच्ची शराब के खिलाफ 25 लीटर कच्ची शराब 200 किलो ग्राम लहन नष्ट कि गई व दो अभियुक्त दर्ज कर लिए गए

लखीमपुर खीरी के निघासन में आबकारी व पुलिस ने मिल कर कच्ची शराब के खिलाफ 25 लीटर कच्ची शराब 200 किलो ग्राम लहन नष्ट कि गई व दो अभियुक्त दर्ज कर लिए गए 




श्री न्यूज 24अदिति से मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी 


लखीमपुर खीरी के निघासन में आबकारी विभाग व पुलिस विभाग ने थाना निघासन के ठाकुरपुरवा और तमोलिम पुरवा में छापेमारी कर 25 लीटर अवैध कच्ची शराब और 200 किलो ग्राम लहन को नष्ट किया गया है। इस कार्रवाई में दो अभियुक्त दर्ज किए गए हैं। आबकारी और पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया है।



आबकारी और पुलिस विभाग ने मिलकर ठाकुरपुरवा और तमोलिम पुरवा में छापेमारी की, जहां से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब बनाने वाले उपकरण बरामद किए गए। इसके अलावा, लगभग 200 किलोग्राम लहन को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया है, जो अवैध शराब बनाने के लिए इस्तेमाल की जा रहे थे।


इस कार्रवाई में आबकारी और पुलिस विभाग ने अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। इस मामले में दो अभियुक्त दर्ज पंजीकृत करने की कार्यवाही की जा रही है, जिससे अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लग सके।


आबकारी विभाग व पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उनकी कार्रवाई जारी रहेगी और ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार और पुलिस निघासन स्टॉप थाना निघासन उप निरीक्षक आदित्य सिंह व स्टाफ ने मिलकर कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई की गई।

कोई टिप्पणी नहीं