Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू: अमेठी के आठ केंद्रों पर 15,400 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

 होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू: अमेठी के आठ केंद्रों पर 15,400 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा



अमेठी जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही इस परीक्षा में कुल 15,400 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन दो पालियों में लगभग 2,600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

परीक्षा में स्नातक और परास्नातक जैसे उच्च शिक्षित अभ्यर्थी भी भाग ले रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों को कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

परीक्षा को नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। इसके अतिरिक्त ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। साथ ही विभिन्न केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।

गौरीगंज स्थित राजर्षि इंटर कॉलेज में आयोजित परीक्षा केंद्र पर बड़ी संख्या में युवक एवं युवतियां परीक्षा में शामिल होने पहुंचे। अभ्यर्थियों में उच्च शिक्षित युवा भी शामिल हैं, जिनमें एमए और बीए जैसी डिग्री धारक अभ्यर्थी भी परीक्षा दे रहे हैं।प्रशासन ने परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं