पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और धमकी देने का आरोप!
पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और धमकी देने का आरोप!
पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर मारपीट और धमकी देने का आरोप
अमेठी/रायबरेली। पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने और विरोध करने पर गाली-गलौज तथा मारपीट की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।मिली जानकारी के अनुसार रायबरेली जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जनाई निवासी धनंजय सिंह पुत्र कुंवर बहादुर सिंह ने आरोप लगाया है कि अमेठी जनपद के थाना शुरुतनगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरवा निवासी जंग बहादुर सिंह पुत्र वंश बहादुर सिंह तथा विमल सिंह पत्नी निर्मला सिंह उनकी पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षी न केवल जमीन पर अवैध कब्जा कर चुके हैं, बल्कि वहां मकान निर्माण कराने की भी तैयारी कर रहे हैं।पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने उक्त जमीन पर निर्माण कार्य का विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर आमादा हो गए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने कथित रूप से धमकी देते हुए कहा कि “यहां तुम्हारा कुछ नहीं है” और दोबारा विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।घटना के बाद पीड़ित पक्ष में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने तथा पुश्तैनी जमीन को कब्जामुक्त कराए जाने की मांग की है।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

Post a Comment