Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीडियो साझा कर भाजपा पर साधा निशाना!

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीडियो साझा कर भाजपा पर साधा निशाना!



अमेठी। अमेठी में भाजपा महिला जनआक्रोश प्रदर्शन के दौरान महिला इंस्पेक्टर के साथ कथित अभद्रता और धक्का-मुक्की के वायरल वीडियो को लेकर अब सियासी पारा चढ़ने लगा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  ने इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला है।पूर्व मुख्यमंत्री  ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में भाजपा पर कानून व्यवस्था और महिलाओं के सम्मान को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के संरक्षण में लोकतांत्रिक मर्यादाओं को लगातार कमजोर किया जा रहा है और महिलाओं की सुरक्षा के दावे केवल दिखावा बनकर रह गए हैं। उनके पोस्ट के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और समर्थकों व विरोधियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।उधर, वायरल वीडियो को लेकर भाजपा और विपक्षी दलों के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई है। विपक्षी दल जहां इस घटना को महिलाओं के सम्मान से जोड़कर सरकार पर हमला बोल रहे हैं, वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि मामले की जांच पूरी होने से पहले राजनीतिक बयानबाजी करना उचित नहीं है।घटना के संबंध में पुलिस प्रशासन पहले ही जांच शुरू कर चुका है। अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों के बयान के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। यदि किसी भी व्यक्ति की भूमिका महिला पुलिस अधिकारी से अभद्रता या कानून व्यवस्था भंग करने में सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस घटना के बाद जिले की राजनीति और अधिक गर्मा गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा प्रदेश की सियासत में और तूल पकड़ सकता है।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद के साथ

कोई टिप्पणी नहीं