बाघ के हमले में मृत महिला के परिजनों से मिले विधायक रोमी साहनी, ₹25,000 की आर्थिक सहायता दी
बाघ के हमले में मृत महिला के परिजनों से मिले विधायक रोमी साहनी, ₹25,000 की आर्थिक सहायता दी
श्री न्यूज़ 24/अदिति न्यूज़
राजू सिंह
पलिया कलां
बाघ के हमले में मृत हुई कोकिला देवी, पत्नी गेंदन लाल, निवासी खालेपुरवा, के घर पहुंचकर क्षेत्रीय विधायक रोमी साहनी ने शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल ₹25,000 (पच्चीस हजार रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की।
विधायक रोमी साहनी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मृतका के परिवार को शासन द्वारा मिलने वाली सभी सरकारी सहायता एवं मुआवजा जल्द से जल्द दिलाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से भी आवश्यक कार्रवाई शीघ्र कराने की बात कही।
इस अवसर पर विधायक ने मृतका की बेटी क्रांति की शादी की जिम्मेदारी भी उठाने का आश्वासन दिया और परिवार को हर संभव सहयोग देने की बात कही। उनके इस मानवीय सहयोग से पीड़ित परिवार को कठिन समय में कुछ राहत और संबल मिला।
क्षेत्र के लोगों ने विधायक के इस संवेदनशील कदम की सराहना की तथा परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Post a Comment