Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

जिलाअध्यक्ष चुन्नू सिंह भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के हस्तक्षेप से प्रशासन हुआ सक्रिय

 जिलाअध्यक्ष चुन्नू सिंह भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक  के हस्तक्षेप से प्रशासन हुआ सक्रिय



सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24 

इन्हौना, अमेठी: थाना इन्हौना क्षेत्र के शेखन गांव निवासी पत्रकार मारूफ अहमद द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने पत्रकार को समर्थन दिया है।

भाकियू अराजनैतिक के तहसील अध्यक्ष सूरज सिंह और जिला अध्यक्ष चुन्नू सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी थाने पहुंचे। पत्रकार मारूफ अहमद का आरोप है कि उन्हें और उनके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है। संगठन ने पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

मारूफ अहमद की तहरीर पर इन्हौना पुलिस ने आरोपी मुमताज व अन्य लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

भाकियू जिलाध्यक्ष चुन्नू सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। सच लिखने पर अगर किसी पत्रकार का उत्पीड़न होगा तो किसान यूनियन चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने एसपी अमेठी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

थाना प्रभारी इन्हौना विवेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं