Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

रजिस्टर्ड भूमि पर दीवार बना रहा था परिवार दबंगों का टूटाकहर, इन्हौना थाना क्षेत्र के अंगुरी गांव का मामला।

 रजिस्टर्ड भूमि पर दीवार बना रहा था परिवार दबंगों का टूटाकहर, इन्हौना थाना क्षेत्र के अंगुरी गांव का मामला।



सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल ब्यूरो 

अयोध्या श्री न्यूज़ 24 


  अमेठी। ब्लाक अंतर्गत इन्हौना थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम अंगुरी में अनिल कुमार जो कि अपनी रजिस्टर्ड भूमि पर  जमीन का निर्माण कार्य करवा रहा था इसी गांव के निवासी कमलजीत पुत्र दलबहादुर एक दर्जन लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए और मारपीट शुरू कर दिया पीड़ित ने कहा कि वह राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश करवाने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया है इतने में उक्त विपक्षी जनों द्वारा लाठी डंडे सरिया कुल्हाड़ी फावड़ा से निर्माण कार्य कर रहे मजदूरों और कारीगरों को जमकर मारा पीटा गया जिसमें अनिल की पत्नी तारादेवी एवं उनके भाई मुकेश कुमार पुत्र सवयंबरलाल को गंभीर चोटें आई तथा मजदूर संतबखश, मिस्त्री नियाज गंभीर रूप से घायल हुए हैं इस मामले में इन्हौना पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए गंभीर घायलों को चिकित्सा परीक्षण के लिए सिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है जहां हालत गंभीर देखते हुए सिंहपुर अस्पताल के चिकित्सको ने जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया है इस मामले में इन्हौना थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि अंगुरी गांव में एक पक्ष अपनी रजिस्टर्ड भूमि पर दीवार बना रहा था इस दौरान दर्जन भर लोगों ने मारपीट की गई थी पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है इस मामले की जांच पड़ताल उपनिरीक्षक छविनाथ यादव को सौंप दी गई है वे इस मामले की जांच पड़ताल कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं