Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी: शाहमऊ पीएचसी परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर से धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

अमेठी: शाहमऊ पीएचसी परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर से धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब


 सुनील कुमार अयोध्या मंडल ब्यूरो

तिलोई (अमेठी)।

जनपद के तिलोई ब्लॉक अंतर्गत शाहमऊ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना के पावन अवसर पर एक विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ भाग लिया। 

भक्ति गीतों और जयकारों के बीच शुरू हुई यह शोभायात्रा क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों से होते हुए संपन्न हुई। शोभायात्रा मुख्य रूप सेशाहमऊ हनुमान मंदिर,मां अष्ट  भुजा मंदिर,पूरे मालिन शिव मंदिर,

कूरा हनुमान मंदिर,बाबा बरखंडेश्वर धाम पूरे दलगंजन होते हुए वापस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहमऊ में संपन्न कराई गई।भीषण गर्मी में की गई जलपान की उत्तम व्यवस्था

इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए भक्तों की सुविधा का विशेष ख्याल रखा गया। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह पर समाजसेवियों द्वारा स्टाल लगाए गए शाहमऊ में भावी प्रधान अंकित जायसवाल द्वारा भक्तों के लिए ठंडे पानी और जलपान की उत्तम व्यवस्था की गई। वहीं पूरे मालिन में रामदयाल यादव और उनके सहयोगियों द्वारा राहगीरों एवं श्रद्धालुओं को शरबत और जलपान ग्रहण कराया गया।

भक्तों का उत्साह देखने लायक था गर्मी की परवाह न करते हुए क्षेत्र के कोने-कोने से आए सैकड़ों स्त्री, पुरुष और युवाओं ने भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। स्थानीय पुलिस और संभ्रांत नागरिकों के सहयोग से यात्रा शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुई।

कोई टिप्पणी नहीं