Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी में एसआईएस इंडिया लिमिटेड का भर्ती शिविर संपन्न, 53 युवाओं का चयन।

अमेठी में एसआईएस इंडिया लिमिटेड का भर्ती शिविर संपन्न, 53 युवाओं का चयन।


श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला

जिला अमेठी Aditi News बड़ी खबर 1 जून 2026। जनपद के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा सोमवार को विकास खंड गौरीगंज में भर्ती शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 150 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से निर्धारित शारीरिक एवं शैक्षिक मानकों के आधार पर 53 युवाओं का चयन किया गया। भर्ती अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि कंपनी द्वारा आगामी 2 जून 2026 को विकास खंड गौरीगंज एवं शाहगढ़ में भी भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने इच्छुक युवाओं से निर्धारित तिथि पर आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की। डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय एवं भर्ती अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड देश की अग्रणी बहुराष्ट्रीय सुरक्षा सेवा कंपनियों में से एक है, जो भारत सहित विभिन्न देशों में सुरक्षा सेवाएं प्रदान कर रही है। चयनित अभ्यर्थियों को सिविल डिफेंस के अंतर्गत एनडीआरएफ के सहयोग से विशेष प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत सुरक्षा सैनिक, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं जीटीओ ऑफिसर पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सुरक्षा सैनिक पद के लिए अभ्यर्थी का हाईस्कूल उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके लिए न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर, सीना 80 से 85 सेंटीमीटर, आयु 19 से 40 वर्ष तथा वजन 56 से 90 किलोग्राम निर्धारित किया गया है। सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इस पद हेतु न्यूनतम लंबाई 170 सेंटीमीटर तथा आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों से 350 रुपये पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। इसके उपरांत उन्हें जौनपुर स्थित प्रशिक्षण केंद्र में एक माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद अभ्यर्थियों की स्थायी तैनाती विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों में की जाएगी। कंपनी अधिकारियों के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को वाराणसी, लखनऊ, अयोध्या, दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, बेंगलुरु, नोएडा एवं गुरुग्राम सहित देश के विभिन्न प्रमुख शहरों में प्रतिष्ठित होटल, अस्पताल, रेलवे, मेट्रो तथा धार्मिक स्थलों पर नियुक्ति का अवसर प्राप्त हो सकता है। नियुक्त कर्मचारियों को भविष्य निधि (पीएफ), कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई), ग्रेच्युटी, पेंशन एवं बीमा जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 7054726330, 7800406043 एवं 8957008937 पर संपर्क कर सकते हैं

कोई टिप्पणी नहीं