अधेड़ का सव फांसी कै फंदे से लटका मिला गांव में सनसनी
अधेड़ का सव फांसी कै फंदे से लटका मिला गांव में सनसनी
श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला
तारुन थाना क्षेत्र के हरीपुर गांव में गुरुवार सुबह एक अधेड़ का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने से सनसनी.
मृतक की पहचान 45 वर्षीय राम नयन कोरी पुत्र श्याम लाल कोरी के रूप में हुई है।
शव उनके घर के टीन शेड में रस्सी के सहारे लटका मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।
ग्राम प्रधान मंगल कन्नौजिया ने मामले की सूचना पुलिस चौकी को दी।
सूचना पर राम पुर भगन चौकी प्रभारी विकास सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की।
बताया गया कि मृतक की पत्नी अपनी बेटी के साथ रिश्तेदारी में निमंत्रण कार्यक्रम में गई थी।
मृतक का बेटा दिल्ली में रहता है और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था।
चौकी प्रभारी विकास सिंह के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Post a Comment