Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की प्रगति की सीडीओ ने की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

 मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की प्रगति की सीडीओ ने की समीक्षा, लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश



अमेठी। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद अमेठी को 1700 लाभार्थियों को ऋण वितरण कराने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। लक्ष्य की पूर्ति के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी पूजा शाहू की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने योजना की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। समीक्षा के दौरान कुछ ऐसे आवेदक भी उपस्थित रहे, जिनके ऋण स्वीकृति एवं वितरण में विभिन्न कारणों से समस्याएं आ रही थीं। संबंधित बैंकों द्वारा मौके पर ही उनकी समस्याओं का निस्तारण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया कि योजना के अंतर्गत अधिकतम लंबित आवेदन बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक में पाए गए। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित बैंक अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करते हुए शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित सभी बैंकर्स ने आश्वासन दिया कि आगामी सप्ताह में योजना की प्रगति में उल्लेखनीय सुधार दिखाई देगा। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से ऋण उपलब्ध कराया जाए, जिससे अधिकाधिक युवा स्वरोजगार स्थापित कर सकें। उन्होंने बताया कि योजना की प्रगति की अगली समीक्षा बैठक 25 जून 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें बैंकों द्वारा की गई प्रगति का पुनः मूल्यांकन किया जाएगा। समीक्षा बैठक में यूनियन बैंक एवं पंजाब नेशनल बैंक का कोई प्रतिनिधि उपस्थित नहीं रहा, जिस पर नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक अमेठी, जिला समन्वयक भारतीय स्टेट बैंक गौरीगंज सहित अन्य बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

कोई टिप्पणी नहीं