Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

राज्य मंत्री उ0प्र0 सरकार एवं पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा नवसृजित थाना इन्हौना के स्थायी भवन का किया गया भूमि-पूजन

 राज्य मंत्री उ0प्र0 सरकार एवं पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा नवसृजित थाना इन्हौना के स्थायी भवन का किया गया भूमि-पूजन  



श्री न्यूज़ 24 से अयोध्या मंडल ब्यूरो चीफ शुकुल बाजार अमेठी से रामधनी शुक्ला


जिला अमेठी से बड़ी खबर नवसृजित थाना इन्हौना के स्थायी भवन का भूमि-पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा० राज्य मंत्री, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग, उ0प्र0 सरकार श्री मयंकेश्वर शरण सिंह जी का पुलिस अधीक्षक अमेठी पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तदुपरान्त मा० राज्य मंत्री महोदय, पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी, अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह द्वारा थाना इन्हौना के स्थायी भवन के लिए चिन्हित भूमि का विधि-विधान से भूमि-पूजन किया गया। नव सृजित थाना इन्हौना के प्रशासनिक भवन बनने से सुविधाओं में विस्तार होगा, गश्त और निगरानी अधिक प्रभावी हो सकेगी, विवेचना कक्ष, मालखाना, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस/साइबर संबंधी सुविधाओं से कार्यप्रणाली अधिक व्यवस्थित एवं तकनीकी हो सकेंगी, आधुनिक कार्यालय, बैरक, आवासीय एवं प्रसाधन आदि की सुविधाओं में विस्तार के साथ-साथ आगंतुक कक्ष, बैठने की व्यवस्था एवं बेहतर जनसुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी

कोई टिप्पणी नहीं