Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

अमेठी: सांसद किशोरी लाल शर्मा के निर्देश पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने राम कुबेर पांडे को भेंट की नई साइकिल

 अमेठी: सांसद किशोरी लाल शर्मा के निर्देश पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने राम कुबेर पांडे को भेंट की नई साइकिल


अमेठी। अमेठी से लोकप्रिय सांसद किशोरी लाल शर्मा के निर्देश पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने गौरीगंज ब्लॉक के ग्राम रोहसी बुजुर्ग निवासी राम कुबेर पांडे को एक नई साइकिल भेंट की।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान राम कुबेर पांडे की पुरानी साइकिल खराब हो गई थी। उनकी इस आवश्यकता को संज्ञान में लेते हुए कांग्रेस परिवार ने उनकी मदद का संकल्प लिया था। उसी वादे को पूरा करते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने उन्हें साइकिल सौंपी।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय प्रभारी बृजेश तिवारी और गौरीगंज ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश मिश्रा सेनानी सहित कई स्थानीय कांग्रेसजन और ग्रामीण उपस्थित रहे। साइकिल प्राप्त करने के बाद राम कुबेर पांडे ने सांसद किशोरी लाल शर्मा और पूरी कांग्रेस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और आम जनमानस के संघर्ष और आवश्यकता में हमेशा साथ खड़ी है।              सुनील चौरसिया डिप्टी मंडल ब्यूरो अयोध्या श्री न्यूज़ 24

कोई टिप्पणी नहीं