पारदर्शी व सुगम कर व्यवस्था के दृष्टिगत विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का किया गया आयोजन।
पारदर्शी व सुगम कर व्यवस्था के दृष्टिगत विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का किया गया आयोजन।
अमेठी राज्य कर विभाग के उपायुक्त पीयूषकांत श्रीवास्तव ने बताया उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार जनपद में कर प्रशासन में पारदर्शिता व सुगमता लाने के उद्देश्य से राज्य कर कार्यालय, अमेठी के उपायुक्त की अध्यक्षता में दिनांक 05 अगस्त 2026 को वर्क कॉन्ट्रैक्टर्स (कार्य ठेकेदारों) के साथ एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त गोष्ठी में सहायक आयुक्त नीरज कुमार सिंह व सहायक आयुक्त दीपा सागर एवं राज्य कर अधिकारी अंकुर द्विवेदी मुख्य रूप से मौजूद रहे तथा इसका उद्देश्य जी0एस0टी0 (GST) नियमों के पारदर्शी अनुपालन, कर प्रणाली के सरलीकरण तथा व्यवसायियों को आ रही व्यावहारिक समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था, जिसके अन्तर्गत गोष्ठी के प्रमुख बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस क्रम में उन्होंने बताया कि टी0डी0एस0 कटौती प्रावधान के तहत निर्माण व आपूर्ति कार्यों से जुड़े ठेकेदारों को जी0एस0टी0 के अंतर्गत टी0डी0एस0 (TDS) कटौती के नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई एवं जी0एस0टी0 दरें व आई0टी0सी0 के तहत विभिन्न प्रकार के वर्क कॉन्ट्रैक्ट्स पर लागू जी0एस0टी0 दरों तथा सही इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) क्लेम करने के तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया गया तथा समयबद्ध रिटर्न के तहत समय पर जी0एस0टी0 रिटर्न फाइल करने और सरकारी/गैर-सरकारी कार्यों के भुगतान में कर नियमों के पूर्ण अनुपालन के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आज दिनांक 06 अगस्त 2026 को औषधीय (मेडिसिन) व्यापरियों के साथ एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें पारदर्शी बिलिंग व्यवस्था के तहत औषधीय व्यापार में पारदर्शी बिलिंग एवं दवाइयों के स्टॉक का सही रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये व कर अनुपालन के तहत दवा व्यवसाय के जुड़े करदाताओं से समय पर रिटर्न दाखिल करने तथा समय से टैक्स जमा करने की अपील की गयी एवं अवैध बिलिंग पर रोक के तहत फर्जी व अवैध बिलिंग से दूर रहकर पूर्णतः नियम संगत व्यापार संचालित करने हेतु जागरूक किया गया तथा समस्या निवारण के तहत उपस्थित व्यापारियों द्वारा उठायी गयी व्यावहारिक समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए मौके पर उनका समाधान किया गया। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित व्यक्तियों को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि राज्य कर विभाग और व्यापारिक समुदाय के बीच इस प्रकार के निरंतर संवाद से न केवल राजस्व संग्रह सुदृढ़ होता है, बल्कि व्यापारिक वातावरण भी सुगम और पारदर्शी बनता है तथा उक्त बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों एवं व्यवसायियों ने विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान गोष्ठी में प्रमुख रूप से विभागीय अधिकारी उपायुक्त, पीयूषकांत श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त नीरज कुमार सिंह तथा दीपा सागर एवं राज्य कर अधिकारी अंकुर द्विवेदी व व्यापारी/प्रतिनिधि के रूप में ठेकेदार दीपक अग्रवाल, मेडिसिन संघ के अध्यक्ष अनुज कुमार तिवारी एवं महासचिव हरिशंकर द्विवेदी सहित अन्य सम्बन्धित कार्यो के ठेकेदार/प्रमुख दवा व्यवसायी उपस्थित रहे।
यूपी रिपोर्टर मारूफ अहमद अमेठी के साथ

Post a Comment