निरीक्षण / सीएम योगी ने बहराइच मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, समीक्षा बैठक शुरू

आदित्य सिंह
सुबह करीब दस बजे बहराइच पहुंचे सीएम योगीपुलिस लाइन में बनाया गया है हेलीपैड
बहराइच. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बहराइच व श्रावस्ती जिले के दौरे पर हैं। योगी ने सुबह करीब दस बजे बहराइच पहुंचकर यहां बन रहे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। संगठन व सरकार के कामों की समीक्षा शुरू हो गई है। दोपहर बाद श्रावस्ती के लिए रवाना हो जाएंगे। दोनों जगहों पर औचक निरीक्षण व योजनाओं की समीक्षा होगी। जिला प्रशासन अलर्ट है। माना जा रहा है, योगी वन ग्रामवासियों से भी मुलाकात कर सकते हैं।
बहराइच डीएम माला श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर पुलिस लाइन के हेलीपैड पर पहुंचे। उन्होंने यहां बन रहे मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। 11 बजे से 12 बजे तक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा संगठन के पदाधिकारी शामिल हैं। एक बजे श्रावस्ती जिले के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री 29 नवंबर और 30 नवंबर को बहराइच के अलावा श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, गोरखपुर व देवरिया का दौरा कर कानून-व्यवस्था का हाल जानने के साथ ही विकास कार्यों व क्रय केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे से अफसरों में हड़कंप हैं।

Post a Comment