Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मझगई पुलिस ने चोरी की शराब और बियर के जखीरे के साथ 4 शातिर चोरों को दबोचा, वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद

खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मझगई पुलिस ने चोरी की शराब और बियर के जखीरे के साथ 4 शातिर चोरों को दबोचा, वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद




श्री न्यूज 24 अदिति न्यूज मण्डल रिपोर्टर चन्दन सोनी लखनऊ मण्डल लखीमपुर खीरी से 


लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश): पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में अपराधियों और वांछितों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत मझगई थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी करके चोरी के मामले में वांछित 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी की गई विदेशी शराब, बियर की पेटियां और घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है।


शारदा नदी के किनारे से हुई गिरफ्तारी

क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन और मझगई थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर चारों आरोपियों को ग्राम लियाकतपुरवा के आगे शारदा नदी सुतिया के किनारे से हिरासत में लिया। यह कार्रवाई थाना मझगई पर दर्ज मु0अ0सं0 129/2026 धारा 305ए/331 (4)/317 (2) बीएनएस (BNS) के तहत की गई है।


गिरफ्तार अभियुक्तों का प्रोफाइल

पुलिस गिरफ्त में आए चारों आरोपी मझगई थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं:अमन उर्फ नरेन्द्र सिंह (उम्र 20 वर्ष) पुत्र जसविन्दर सिंह उर्फ काकू, निवासी- ग्राम तिकोना फार्मअंकित (उम्र 24 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश उर्फ कालू, निवासी- ग्राम चौखड़ फार्मनितिन (उम्र 21 वर्ष) पुत्र छड़ीराम, निवासी- ग्राम कोठियामंदीप सिंह (उम्र 20 वर्ष) पुत्र सरवन सिंह, निवासी- ग्राम तिकोना फार्म (मजरा)


 बरामद माल का विवरण (चोरी का जखीरा)

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने भारी मात्रा में सील पैक शराब और बियर बरामद की है:बियर पेटी: 07 अदद पेटी (कुल 168 कैन, सील पैक)प्लास्टिक कट्टे: 02 अदद कट्टों में कुल 70 बियर कैन (सील पैक)अंग्रेजी शराब: 02 पेटी ICONIC WHITE ब्रांड (कुल 72 अदद छोटी-बड़ी कांच की शीशियां, सील पैक)वाहन: चोरी की वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर/पल्सर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर: UP31CC 3795)


पुलिस की जांबाज टीम

इस शानदार कामयाबी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में ये अधिकारी और जवान शामिल रहे:

उ0नि0 श्री गौरव सिंह

 उ0नि0 श्री रामसुमेर साहनी

(कांस्टेबल)का0 रवि गंगवार

 (कांस्टेबल)का0 रोबिन सिंह

 (कांस्टेबल)का0 हिमांशु गौतम

कोई टिप्पणी नहीं