राष्ट्र संवाद
आज कल की मौहाल में अक्सर लोग देर रात तक जगते हैं। कोई सोशल मीडिया की लत से परेशान है तो कोई अपनी जिंदगी की भाग दौड़ से। पर क्या आपको पता है कि देर रात जगना कितना खतरनाक हो सकता है आपके स्वास्थ्य के लिए। आइये आज हम आपको बताते हैं कि कितना नुकसान होता है रात को ज्यादा देर तक जगने के कारण।
देर रात तक जगने के प्रमुख कारण!
इस 21 वी सदी में दुनिया काफी आगे निकल चुकी है। किसी को अब कही से भी फुर्सत नही मिलती। कोई आफिस में बिजी तो कोई घर तो कोई फोन पर तो कोई कंप्यूटर पर। और इन सब के लत के कारण लोग रात रात तक जगते है और अपनी स्वास्थ्य पर ध्यान नही देते हैं।

ज्यादा देर तक जगने का नुकसान!
रात में अगर आप ज्यादा देर तक जगते हैं तो इसका इफ़ेक्ट आपके दिमाग और शरीर पर पड़ता है। आप पूरे दिन दर्द से भी झुझ सकते हैं।दिमाग पर प्रेसर बढ़ता है। नींद पूरी नही होने के कारण आपको हर जगह नींद आने लगती है। अगर आप डेली कार ड्राइव करते हैं तो रात तक बिल्कुल न जगे कम से कम 8 घण्टे जरूर सोएं इससे आप स्वस्थ भी रहँगे और गाड़ी चलाते समय नींद भी नही आएगी।