Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

महाशिवरात्रि के पर्व पर क्षेत्र के शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

 महाशिवरात्रि के पर्व पर क्षेत्र के शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब



विकासखंड मुख्यालय अमानीगंज पर धूमधाम से निकाली गई शिव बारात


जिला संवाददाता दलबहादुर पांडे अयोध्या


महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रातः काल से ही क्षेत्र के शिव मंदिरों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा भगवान शिव को जलाभिषेक करते हुए भक्तों ने दूध गन्ने की गेंड़ी भांग धतूरा विभिन्न प्रकार के फूलों व बेलपत्र से देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक किया नागेश्वर नाथ मंदिर जय राजपुर में प्रातः काल की शिव आराधना पूजा पाठ के साथ  विशाल  भंडारे का आयोजन किया

समारोह में पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव चौधरी महेन्द्र सिंहप्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष बिंदेश्वरी सिंह गुड्डू सिंह राम कुमार अवस्थी समेत जिले के प्रमुख लोग मौजूद रहे यहां कार्यक्रम का आयोजन पूर्व प्रधान अरुण कुमार पांडे ने किया गया राम नगर चौराहे पर शिवलाल मौर्य ने विशाल भंडारे का आयोजन किया वही क्षेत्र के सबसे प्राचीन शिव मंदिर  मिल्कीपुर के  सिद्धनाथ मंदिर पर भक्तों का रेला उमड़ पड़ा विकासखंड मुख्यालय अमानीगंज में परंपरागत रूप से शिव बारात निकाली गई जहां भगवान भोले के साथ उनके रूद्रों  की सांस्कृतिक झांकी प्रस्तुत की गई बारात में लोग नाचते गाते हुए 1 किलोमीटर तक पैदल मस्ती में शिव के भजनों का  गान करते रहे इस बारात को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि   पवन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अमानीगंज नरेंद्र श्रीवास्तव प्रधान अखंड प्रताप पांडे सर्वेश सिंह बबलू सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष कौन पांडे संतोष मिश्रा  समेत सैकड़ों की संख्या में विकासखंड के कर्मचारी प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे शाम को विभिन्न मंदिरों पर जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है

कोई टिप्पणी नहीं