Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

नाले के निर्माण में इस्तेमाल हो रही घटिया सामग्री

 नाले के निर्माण में इस्तेमाल हो रही घटिया सामग्री



जिला संवाददाता दलबहादुर पांडेय अयोध्या


टाण्डा अम्बेडकर नगर

एक तरफ सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए तमाम योजनाएं चला रहे हैं तो दूसरी तरफ टांडा नगर पालिका परिषद के ठेकेदार उनकी योजनाओं को दरकिनार करते हुए मानक के विपरीत पुरानी ईट एवं पीली ईंटों के साथ सिर्फ सफेद बालू का इस्तेमाल कर नाले का घटिया निर्माण दबंगई से कर रहे है।

     मामला नगर से सटे मोहल्ला मुबारकपुर का है जहां पर नगर पालिका परिषद टांडा द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा है। उक्त निर्माण कार्य में घटिया निर्माण होने की जानकारी होने पर लगभग एक सप्ताह पूर्व उपजिलाधिकारी दीपक वर्मा जो वर्तमान समय में अधिशाषी अधिकारी टांडा का कार्यभार देख रहे हैं ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए ठेकेदार सुहेल इकबाल खाँ को नोटिस भिजवाया एवं पालिका में तैनात अवर अभियंता को निर्माण कार्य को ध्वस्त कराने का निर्देश दिया, बताते चलें कि पालिका द्वारा दिए गए नोटिस में यह दर्शाया गया है कि ठेकेदार को गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया था लेकिन निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि उक्त नाले में पीली का प्रयोग किया जा रहा है एवं मौके से मलबे को भी नहीं हटाया गया है जिससे कभी किसी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है ।जिसके बाद अवर अभियंता नीतू कुमारी मौके पर पहुँची और ठेकेदार द्वारा कराए गए कार्यों में से सिर्फ 15 मीटर का निर्माण कार्य ध्वस्त करा दिया और मामले की इतिश्री कर ली। परंतु ठेकेदार अपनी दबंगई से बाज नहीं आया और पुनः उसी नाले का निर्माण में  पुरानी ईंट एवं पीले ईंटों सहित सफेद बालू का इस्तेमाल कर निर्माण कार्य को चालू कर दिया। अब सवाल यह उठता है कि मात्र ठेकेदारों को नोटिस देकर व निर्माण कार्य को थोड़ा सा ढडा देकर छोड़ देना क्या उचित है। जबकि उक्त ठेकेदारों को बार-बार घटिया निर्माण करने के मामले में अब तक उन्हें काली सूची में डाल देना चाहिए और उन पर कठोर कार्रवाई अमल में लानी चाहिए। बताते चलें कि जब लगभग एक सप्ताह पूर्व पालिका द्वारा ठेकेदार को नोटिस देकर निर्देशित किया गया था कि उक्त माले के निर्माण में अनिमियता नहीं बरतनी है तो फिर आखिर ठेकेदार किसके इशारे पर घटिया निर्माण कार्य को अंजाम दे रहे हैं। बताते चलें कि आज उक्त निर्माण कार्य की वीडियो जब एक पत्रकार द्वारा बनाई गई तो पालिका में तैनात अवर अभियंता मौके पर पहुँची और पुनः कार्यवाही करने की बात करने लगी परंतु मीडिया के सामने एक भी शब्द बोलने को तैयार नहीं हुई। पालिका के ठेकेदारों द्वारा घटिया निर्माण कार्य किए जाने पर जहां एक तरफ सत्ता के नेताओं पर उंगलियां उठ रही है तो वहीं दूसरी तरफ इन ठेकेदारों के ऊपर ठोस कार्रवाई न करने के कारण नगर पालिका प्रशासन पर भी उंगलियां उठ रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं