लखनऊ भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यसमिति चांसलर क्लब में संपन्न
लखनऊ भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यसमिति चांसलर क्लब में संपन्न
अदिती न्यूज श्री 24 न्यूज पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
पत्रकार प्रवीण सैनी लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यसमिति बैठक चांसलर क्लब सरोजनी नगर में आयोजित हुई।जिसमें उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कार्यसमिति को संबोधित किया
लखनऊ महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यसमिति के प्रथम सत्र में मुख्य रूप से पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा सदस्य विधान परिषद प्रदेश महामंत्री गोविंदा नारायण शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक व संतोष सिंह निवर्तमान महापौर संयुक्ता भाटिया एमएलसी मोहसिन रजा पवन सिंह चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे
महानगर कार्यसमिति की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित व जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी व स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके की गई
महानगर कार्यसमिति के प्रथम सत्र को मुख्य अतिथि संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि लखनऊ महानगर की कार्यसमिति बैठक ऐसे समय पर हो रही है जब लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट व जी ट्वेंटी की अध्यक्षता का एक अद्भुत और अति विशिष्ट आयोजन होने जा रहा है जिसमें भारत देश से नहीं बल्कि दुनिया भर से प्रतिनिधि आ रहे हैं लखनऊ महानगर के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बहुआयामी कार्य करने की होती है कार्यकर्ताओं को अपनी क्षमता व कार्य को बढ़ाने का अवसर प्राप्त होता है
कार्यसमिति में हम अपने पिछले तीन महीनों के कार्यों की समीक्षा आगामी कार्यक्रमों की योजना आयामों व अभियानों की समीक्षा के साथ कार्यकर्ता की समीक्षा करते हैं
संगठन मंत्री ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी करने का उपयुक्त अवसर है जहां आज हम संगठन संगठनात्मक समीक्षा संगठनात्मक कार्य तथा राजनैतिक परिस्थिति की चर्चा करेंगे प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कहा था कि लोकसभा चुनाव के चार सौ दिन बचे हैं हमें प्रत्येक दिन प्रत्येक घंटे व प्रत्येक मिनट की कार्ययोजना बनाकर कार्य करना होगा इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को जनता के बीच जाना पड़ेगा पदाधिकारियों को प्रत्येक बूथ पर प्रवास करना है बूथ शक्ति केंद्र, मंडल तथा महानगर पदाधिकारियों को तालमेल बनाकर कार्य करना पड़ेगा जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं को बताना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व के कारण ही भारत को जी ट्वेंटी की अध्यक्षता का अवसर मिला है यह भारत का विश्व गुरु बनने की ओर एक कदम है आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बनी है कभी हम कहते थे मोदी है तो मुमकिन है आज यह हमारा नारा ही नहीं पूरे विश्व का नारा बन चुका है पूरे विश्व का विश्वास हमारे प्रधानमंत्री मोदी पर बढ़ा है
उन्होंने कहा कि जनता के बीच हमारी सक्रियता जनता के बीच हमारा सरोकार बढ़ना चाहिए हम सबको बूथ की समिति मोहल्ले की समिति वार्ड की समिति में क्वालिटी के साथ क्वांटिटी बढ़ाने की आवश्यकता है समाज के हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी में जोड़ने की आवश्यकता है समाज के हर व्यक्ति को लगना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी मेरी पार्टी है लखनऊ महानगर के कार्यकर्ता को को ऐसा बनाना है कि हर व्यक्ति कहे कि भाजपा का कार्यकर्ता बनना है
भारतीय जनता पार्टी की सरकार और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व के कारण पूरे उत्तर प्रदेश में नागरिक निर्भीक तरह से घूम सकता है पूर्व की सरकारों में ऐसा नहीं था गुंडे माफिया और अपराधियों का बोलबाला था
उन्होंने कहा भाजपा की कार्यकारिणी एक फैक्ट्री है और अगर फैक्ट्री ठीक प्रकार से चलती है तो उसका प्रोडक्ट अच्छा होता है महानगर कार्यसमिति अच्छी होगी तो यहां अच्छे कार्यकर्ताओं का निर्माण होगा बैठक समीक्षा और संवाद से कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है
हम सबके लिए गौरव की बात है कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के हम सदस्य हैं भारतीय जनता पार्टी के विषय में कहा जाता है कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन सबसे अनुशासित संगठन है की चर्चा सर्वत्र होती है बैठकों में नकारात्मक विषय पर चर्चा करने से बचें
उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं में परस्पर चर्चा होती रहनी चाहिए कार्यकर्ताओं में संवाद हीनता नहीं होनी चाहिएसामूहिक निर्णय सब की सहभागिता होनी चाहिए हमारा निर्णय श्रेष्ठता के आधार पर होना चाहिए पार्टी का नेतृत्व जो भी निर्णय लेता है हम सब को उसको स्वीकार करना चाहिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है
उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत मंडल सशक्त करने बूथ सक्रिय सशक्त करने तथा पार्टी की योजनाओं के पत्रक घर-घर पहुंचाने के लिए प्रेरित किया सशक्त मंडल के लिए हर बूथ पर मन की बात का कार्यक्रम मंडल के पदाधिकारियों का शक्ति केंद्रों पर प्रवास हो मंडल व मोर्चा की कार्यसमिति सर्व स्पर्शी सर्वव्यापी व सर्वग्राही बने हर बूथ सक्रिय बूथ बने बूथ पर बूथ समिति के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद टिफिन बैठक हो प्रत्येक कार्यकर्ता कुछ ना कुछ भोजन लाएं और साथ में भोजन करें
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने द्वितीय सत्र को संबोधित करते हुए कहा की 2014 में जब हमारी सरकार आई थी तब भारत की अर्थव्यवस्था दसवें स्थान पर थी मोदी सरकार की नीतियों के कारण आज पांचवे स्थान पर है और अगर पीपीपी मॉडल परचेसिंग पावर के आधार पर भारत तीसरी अर्थव्यवस्था बन चुका है भारत उस गौरवशाली परंपरा के अधिष्ठान पर खड़ा है जहां पूरे विश्व की निगाहें भारत की ओर है
प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने तृतीय सत्र में केंद्र सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया
चतुर्थ अंतिम सत्र में लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने संगठन द्वारा दिए गए पिछले कार्यों के बारे में बताया व संगठन के आने वाले अभियानों व कार्यों की रूपरेखा के बारे में बताया
सहमीडिया प्रभारी ऋषि शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला त्रिलोक सिंह अधिकारी राम अवतार कनौजिया सुनील कुमार यादव द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए जिनको सर्वसम्मति से कार्य समिति द्वारा पारित किया गया
कार्य समिति में क्षेत्र के पदाधिकारी लखनऊ महानगर के पदाधिकारी कार्यसमिति सदस्य मंडल अध्यक्ष प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Post a Comment