लखनऊ भाजपा विधायकडॉ. राजेश्वर सिंह ने बखूबी निभाई अपनी जिम्मेदारी पीएम मोदी और अमित शाह का किया स्वागत
लखनऊ भाजपा विधायकडॉ. राजेश्वर सिंह ने बखूबी निभाई अपनी जिम्मेदारी पीएम मोदी और अमित शाह का किया स्वागत
अदिती न्यूज श्री 24 न्यूज पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
पत्रकार प्रवीण सैनी लखनऊ
आत्मनिर्भरता और समृद्धि की नई गौरवगाथा लिख रहा उत्तर प्रदेश : डॉ. राजेश्वर सिंह
लखनऊ वैश्विक निवेश के महाकुंभ उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया लखनऊ के वृंदावन योजना स्थित वाल्मीकि मुख्य हॉल में आयोजित तीन दिवसीय यूपी ग्लोबल इंवेस्टर समिट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया पीएम मोदी के स्वागत की जिम्मेदारी सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को दी गई थी
शुक्रवार सुबह जब पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर कल्ली पश्चिम हेलीपैड पर उतरा तो डॉ. राजेश्वर सिंह ने उनकी अगवानी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 का शुभारंभ किया उन्होंने ग्लोबल ट्रेड शो का उद्धाटन किया और इंवेस्ट यूपी टू पोर्टल भी लांच किया। इसके बाद पीएम मोदी ने प्रदर्शनी का भ्रमण भी किया और कार्यक्रम को संबोधित भी किया
कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी के लखनऊ से दिल्ली के लिए प्रस्थान के दौरान भी डॉ. राजेश्वर सिंह उन्हें हेलीपैड तक छोड़ने गए डॉ. राजेश्वर सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह की भी अगवानी की उन्होंने चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अमित शाह को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया कार्यक्रम के बाद अमित शाह के लखनऊ से प्रस्थान के समय डॉ. राजेश्वर सिंह ने उन्हें विदा किया डॉ. राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट-2023 में मिली अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भरता और समृद्धि की नई गौरवगाथा लिख रहा है इंवेस्टर समिट में पच्चीस लाख करोड़ से ज्यादा का निवेश उत्तर प्रदेश में आ रहा है यह उत्तर प्रदेश के बजट से तीन गुना है उत्तम प्रदेश के रूप में स्थापित नया उत्तर प्रदेश नए भारत का ग्रोथ इंजन है उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन से सरोजनीनगर को नई पहचान मिली है इसके लिए सरोजनीनगर की जनता को बधाई
बता दें कि सरोजनीनगर क्षेत्र में आयोजित इस भव्य समारोह के लिए पूरी राजधानी को दुल्हन की तरह सजाया गया है इस ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में देश-विदेश के उद्योगपति निवेशक प्रतिनिधि एवं राजनयिक भी लखनऊ में मौजूद हैं


Post a Comment