Click now

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/41102/4

रामनगर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रंजीत सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला जलाया

रामनगर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रंजीत सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला जलाया 



सुरेंद्र सैनी


शुक्रवार को रामनगर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रंजीत सिंह रावत के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रानीखेत रोड पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला जलाया इस दौरान पूर्व विधायक रंजीत सिंह रावत ने कहा जो धामी सरकार अपने आप को धाकड़ कहलाना पसंद करती है, यह सरकार पेपरों को लिक करने के साथ की अवैध खनन कराने में धाकड़ साबित हो रही है, उन्होंने बताया कि गुरुवार को देहरादून गांधी चौक पर हजारों युवा गांधीवादी तरीके से परीक्षा मामलों में हुए घोटालों के संबंध में सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारी बेरोजगार हजारों युवाओं पर बर्बरता पूर्वक किए गए लाठीचार्ज कि उन्होंने निंदा करते हुए उन्होंने कहा सरकार को इस मामले की सीबीआई जांच करानी चाहिए। और सरकार को अपनी नाकामी छुपाने के लिए लाठीचार्ज कराया है उन्होंने कहा जो उत्तराखंड के नौजवानों ने देहरादून में कई दिनों से अपना प्रदर्शन कर रखा था पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने कहा कांग्रेस इसका विरोध करती है और सड़कों पर उतर कर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन कर रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं