सामुदायिक स्वास्थ केंद्र खंडासा में फाइलेरिया की दवा खा कर ब्लाक प्रमुख पवन कुमार सिंह प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन और जनता से की अपील
सामुदायिक स्वास्थ केंद्र खंडासा में फाइलेरिया की दवा खा कर ब्लाक प्रमुख पवन कुमार सिंह प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन और जनता से की अपील
फाइलेरिया की दवा खा कर एमडीए का हुआ शुभारंभ
शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगा 10 फरवरी से 21फरवरी तक चलेगा फाइलेरिया का अभियान
जिला संवाददाता दलबहादुर पांडे अयोध्या
शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडासा में फाइलेरिया रोग उन्मूलन का आनंद सिन्हा मुख्य चिकित्सा प्रभारी, ब्लाक प्रमुख पवन कुमार सिंह प्रतिनिधि के तत्वाधान में फाइलेरिया रोग उन्मूलन मूलन के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान का शुभारंभ किया गया फाइलेरिया की दवा खा कर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने क्षेत्र की जनता से किया अपील इस शुभ अवसर पर मुख्य चिकित्सा प्रभारी खंडासा ने समस्त स्टाफ को फाइलेरिया रोग पूर्ण उन्मूलन के लिए संकल्प दिलाया और इस अवसर पर स्वास्थ्य खंडासा के समस्त स्टाफ एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के साथ-साथ सहयोगी संस्था और समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे वहीं इस अभियान के साथ-साथ मुख्य चिकित्सा प्रभारी ने सभी क्षेत्र वासियों से अपील कि ऐसे सभी पात्र बच्चे व जवान और बुजुर्ग फाइलेरिया रोग की दवा इस अभियान में जरूर खाएं इस अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जा कर दवा खिलाएंगे और इस बीमारी से छुटकारा पाएं दवा खा करके इस संबंध में बीसीपीएम नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि फाइलेरिया अभियान 10 फरवरी से 21 फरवरी तक चलेगा और इस अभियान में 180 टीम 33 सुपरवाइजर लगी हैं और घर घर जाकर आशा और आंगनबाड़ी द्वारा दवा खिलाई जाएगी फाइलेरिया की मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित समस्त स्टाफ गण मौजूद रहे

Post a Comment